Uncategorized

18 लाख पीएम आवास होंगे स्वीकृत, किसानो को मिलेगा दो साल का बकाया बोनस – रामू रोहरा

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम केबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है मोदी की गांरटी को पूरा करने की शुरुवात


धमतरी । भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा करेंगी। इसकी शुरुवात प्रथम केबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है। पहली ही बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा द्वारा 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर प्रदान किया जायेगा। इससे किसानो को आर्थिक लाभ होगा। जब से प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है प्रशासन भी भाजपा के सुशासन को समझकर जनहित में कार्य करना प्रारंभ कर चुकी है। मुख्यमंत्री द्वारा ली गई प्रथम समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जरुरतमंदो तक आधे घंटे में एम्बुलेंस की सुविधा पहुंचे। कुष्ठरोगियों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश को कुष्ठ मुक्त करने हेतु अभियान शुरु करने के निर्देश दिये। ऐसे कई अहम कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे है। रामू रोहरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। आखिरकार जनता ने कांग्रेस सरकार को आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेका और पुन: प्रदेश में सुशासन स्थापित करने भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!