Uncategorized

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का 101वाँ जन्मदिन श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

भखारा में अटल जी जयंती मनाई गयी

अटल थे अटल है अटल रहेंगे- ज्योति हरख


भखारा । नगर पंचायत खराब भठेली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई जी का 101वाँ जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत परिवार द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थलों की सफाई भी की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत अटल परिसर, अटल चौक एवं भठेली अटल चौक में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन से की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए अटल बिहारी वाजपेई अमर रहें जैसे नारों के साथ उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के साथ सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, इंजीनियर श्रीमती ज्योति, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, समस्त पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अटल जी के स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए साथी दिशाओं सीकर उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में स्वच्छता अभियान भी संपन्न किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बिंझवार राम साहू, रामगोपाल देवांगन, दुलेश्वर साहू, कृपाल साहू, देवले जी, पार्षदगण परदेसी राम, झम्मन साहू, छबिलाल निर्मलकर, भूपेंद्र यादव, हितेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, खेमलता साहू,ईश्वर साहू, चंद्रप्रकाश साहू, चक्र सुदर्शन चंदेल, कमलेश साहू, शेखर सिन्हा, देवा कँवर, पुरनेश्वर, होमेश्वर, बिंदु शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।चोवा ढीढी ने स्वच्छता सुशासन शपथ दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेई जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी हमें समावेशी विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढऩे की दिशा देते हैं।शाम को दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का समापन अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!