धमतरी में विकास का महाविस्फोट: रामू रोहरा ने एक साल के कार्यकाल में 144 कार्यों से रचा इतिहास, 244.82 करोड़ की रिकॉर्ड स्वीकृति
हाईटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, चौपाटी, सड़कों, नालियों और वार्डों में विकास की ऐतिहासिक श्रृंखला
हर वार्ड में विकास, हर नागरिक तक सुविधा — महापौर रोहरा का विजऩ बना धमतरी का नया भविष्य

धमतरी । नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा का एक वर्ष का कार्यकाल विकास, संकल्प और ऐतिहासिक उपलब्धियों के रूप में दर्ज हो गया है। इस एक वर्ष के भीतर महापौर के नेतृत्व में धमतरी के समग्र विकास के लिए कुल 24482.44 लाख रुपए (244.82 करोड़ रुपए) की लागत से 144 विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो धमतरी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड विकास पैकेज माना जा रहा है। महापौर रोहरा के प्रयासों से धमतरी को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें धमतरी के लिए हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नालंदा परिसर, नागरिकों के मनोरंजन हेतु आकर्षक चौपाटी का निर्माण, तथा प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, बीटी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, उद्यान सौंदर्यीकरण, पुल-पुलिया निर्माण, पेयजल पाइपलाइन विस्तार और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। महापौर रोहरा ने कहा कि उनका संकल्प धमतरी को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाना है। उन्होंने बताया कि सभी 40 वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी सहित राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में धमतरी को प्रदेश के सबसे विकसित और मॉडल शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा। नागरिकों को बेहतर यातायात, स्वच्छ वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और सुव्यवस्थित आधारभूत संरचना प्रदान करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महापौर की उपलब्धियों में शामिल प्रमुख कार्य
महापौर की उपलब्धियों में कई प्रमुख कार्य शामिल है जिनमें हाईटेक बस स्टैण्ड 1770.04 लाख, ऑडिटोरियम सह-व्यावसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण 693.98 लाख, नालंदा परिसर निर्माण कार्य 1142.27 लाख, इंडोर स्टेडियम में मल्टी परपस स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य 469.88 लाख, कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण कार्य 196.27 लाख, एन.एच. 30 से हरफतराई रोड तक (नहर किनारे) बी.टी. रोड निर्माण कार्य 276.60 लाख, आमापारा वार्ड स्थित सामुदायिक भवन का विस्तार कार्य 24 लाख, अटल परिसर निर्माण कार्य 50 लाख, 12 विभिन्न स्थलों में आर.सी.सी. नाला, पुलिया एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य 290.23 लाख, निगम क्षेत्रांतर्गत 14.70 एम.एल.डी. क्षमता के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में वर्टिकल एवं हॉरिजेंटल सेंट्रीफ्यूगल मोटर पम्प प्रदाय एवं स्थापना 42 लाख, वार्ड क्र. 01-20 एवं 21-40 के निजी घरों में 1500 नग नल कनेक्शन कार्य 99.86 लाख, सूखे एवं गीले कचरे के प्रबंधन हेतु संयंत्र स्थापना एवं उन्नयन कार्य 479.68 लाख, बालक चौक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के तृतीय तल में क्रिएटर स्टूडियो, पॉडकास्ट सेटअप एवं को-वर्किंग स्पेस निर्माण 33.50 लाख, मकई चौक से रामबाग चौक तक सदर मार्ग में बी.टी. रोड निर्माण 114.93 लाख, डॉ. एन.पी. गुप्ता घर से कचहरी ऑफिस होते हुए म्युनिसिपल स्कूल तक बी.टी. रोड निर्माण 94.48 लाख, शिव चौक से विमल टॉकीज रोड से एन.एच. 30 तक बी.टी. रोड निर्माण 37.57 लाख, छत्रपति शिवाजी चौक से मठ मंदिर तक बी.टी. रोड निर्माण 42.87 लाख, बालक चौक से भगत चौक होते हुए रोकडिय़ा चौक तक बी.टी. रोड निर्माण 33.15 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु विभिन्न मशीनरी/उपस्कर क्रय 416.30 लाख, पेयजल व्यवस्था संबंधी कार्य 308.09 लाख, विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य 146 लाख, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत विद्युत पोल स्थापना कार्य 200 लाख, महिमासागर एवं विंध्यवासिनी वार्ड में 182 आवास गृह निर्माण 737.25 लाख, महिमासागर वार्ड स्थित विराज ग्रीन कॉलोनी में 256 आवास गृह निर्माण 979.09 लाख, मोटर स्टैंड वार्ड क्र. 29 में बालक चौक से जगन्नाथ मंदिर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 8.50 लाख, गोकुलपुर वार्ड क्र. 23 कर्मा नगर कॉलोनी में आर.सी.सी. नाली निर्माण 9.18 लाख, गोकुलपुर वार्ड क्र. 23 शिवाजी नगर में आर.सी.सी. नाली निर्माण 1.56 लाख, गोकुलपुर वार्ड क्र. 23 में देवांगन घर से शैलेन्द्र किराना तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 2.12 लाख, डॉ. वर्षा जैन घर के सामने से मठ मंदिर से पी.डी. नाला तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 26.60 लाख, 30. नवागांव वार्ड क्र. 8 में एफ.सी.आई. गेट से पुलिया क्रासिंग तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 11.09 लाख, हटकेश्वर वार्ड क्र. 01 में तुलसी चौक से दुर्ग रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 24.96 लाख, रिसाईपारा पूर्व वार्ड क्र. 30 में आर.सी.सी. नाली एवं स्लैब निर्माण 13.92 लाख, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 34 में गुलमोहर वाटिका कॉलोनी में आर.सी.सी. नाली निर्माण 10.47 लाख, 34. बांसपारा वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में शेड, फ्लोरिंग एवं फुटपाथ निर्माण 20 लाख, आमापारा वार्ड क्र. 11 में गोल बाजार के पास मूत्रालय एवं शौचालय निर्माण 5.23 लाख, आमापारा वार्ड क्र. 11 में गोल बाजार प्रवेश मार्गों में रेलिंग निर्माण 2.55 लाख, रामपुर वार्ड में रामबाग बाजार के पास टॉयलेट ब्लॉक निर्माण 2.24 लाख, मकेश्वर वार्ड क्र. 09 स्थित मकई तालाब में शेड निर्माण 1.97 लाख, महंत घासीदास वार्ड में सफाई कालोनी मरमत पेंटिंग 2.98 लाख, विंध्यवासिनी वार्ड क्र. 18 में शिव मंदिर से पीपल पेड़ होते हुए अखिलेश सोनकर घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण/मरम्मत कार्य 1.80 बीबी लाख शामिल है।
