Uncategorized

होली पर सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त रखने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 4-5 मार्च को गैंग रहेंगे तैनात

स्वास्थ विभाग के प्रभारी नीलेश लूनिया ने सफ़ाई कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी। होली पर्व के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के प्रभारी नीलेश लूनिया ने सफ़ाई कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और 4 एवं 5 मार्च को सभी सफ़ाई गैंग को पूरी तरह तैयार और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में प्रभारी नीलेश लूनिया ने कहा कि होली के दौरान रंग-गुलाल, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट के कारण शहर में गंदगी बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सफ़ाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी वार्डों में नियमित सफ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त सफ़ाई की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सफ़ाई गैंग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा, ताकि किसी भी क्षेत्र में गंदगी की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सफ़ाई की जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मंदिरों और होलिका दहन स्थलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
नीलेश लूनिया ने सफ़ाई सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करें और सफ़ाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक संसाधन और वाहन भी उपलब्ध रखे जाएं।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि होली के दौरान कचरा इधर-उधर न फेंकें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। विभाग ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम की टीम होली पर्व के दौरान शहर की सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुपरवाइजरों की बैठकों में स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश ठाकुर, मैग्नस सिंह ठाकुर, श्यामलाल नेताम आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!