Uncategorized

ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क:लंबित चालानों पर धमतरी पुलिस यातायात सख्त,वाहन संबंधी आवश्यक सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात की वाहन चालकों से अपील - समय सीमा में करें ई-चालान का भुगतान, अन्यथा हो सकती है वैधानिक कार्यवाही

 

लंबित ई-चालानों के निराकरण के लिए ऑनलाइन भुगतान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का उठाएं लाभ, यातायात नियमों का पालन कर कार्यवाही से बचें

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले के समस्त वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर लंबित ई-चालान की स्थिति तत्काल जांचें तथा बकाया चालानों का समय रहते भुगतान सुनिश्चित करें।
लंबे समय से लंबित ई-चालानों के मामलों में नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। इसके चलते वाहन पंजीयन, बीमा नवीनीकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जैसी वाहन संबंधी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही नियमानुसार वाहन जब्ती एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी कार्यवाही भी की जा सकती है।

ई-चालान की जांच एवं भुगतान के लिए जरूरी निर्देश

अपने वाहन पर लंबित ई-चालान की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जांचें।
बकाया ई-चालान का ऑनलाइन माध्यम से तत्काल भुगतान करें। लंबे समय से लंबित चालानों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नियमानुसार उपलब्ध छूट एवं राहत का लाभ उठाएं।चालान भुगतान के लिए केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट का उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, फर्जी कॉल या संदिग्ध मैसेज के झांसे में न आएं।

धमतरी पुलिस की वाहन चालकों से विशेष अपील

सभी वाहन चालक अपने वाहन के दस्तावेज अद्यतन रखें, यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा लंबित ई-चालानों का समय पर भुगतान कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्यवाही से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। अतः किसी भी प्रकार की असुविधा एवं वैधानिक कार्यवाही से बचने के लिए लंबित ई-चालानों का शीघ्र निराकरण कराएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!