Uncategorized

सुखसागर वृद्धजन सदन की कल रखी जायेगी नींव


धमतरी। शहर के युवा समाजसेवी रीतुराज पवार द्वारा सुखसागर वृद्धजन सदन की स्थापना की जा रही है, जिसका उद्देश्य बेसहारा, बेघर और असहाय वृद्धजनों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है। इस पहल के तहत बुजुर्गों को रहने, भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना उनके सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन कार्यक्रम 24 अप्रैल को प्रात: 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आचार्य पंडित श्रीहित आकाश जी महाराज के सानिध्य में छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल भवन के सामने संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!