एसपी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा : धमतरी जिले में बेहतर पुलिसिंग व अपराधों की रोकथाम के साथ जनता की उम्मीदों पर उतरे खरा
जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा, हिरोईन चिट्टा सहित नशे के सभी अवैध कार्यो पर प्रभावी कार्रवाई
चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार, महिला बच्चे संबंधित व अन्य अपराधों पर कमी लाने व आरोपियों को सलाखो के पीछे भेजने में रहे सफल

धमतरी। 21 अप्रैल 2026 को एसपी सूरज सिंह परिहार का धमतरी जिले में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस एक वर्ष में उनके खाते में अनेक उपलब्धियां आई है।
बता दे कि जब श्री परिहार धमतरी जिले में पदस्थ हुए तब उनके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां थी जिस पर वे खरा उतरे। बेहतर और सख्त पुलिसिंग से उन्होने जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्री परिहार के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा न सिर्फ अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया बल्कि सामाजिक बुराईयां पर भी रोक लगाने पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ा। जिले में बीते साल भर मे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा हिरोईन, चिट्टा आदि नशे के अवैध कार्यो पर कड़ी व निरंतर कार्यवाही की गई। जुआरियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न हुआ। कई सटोरिये अभी भी पुलिस कार्यवाही के डर से अंडर ग्राउंड है। चोरी लूट, डकैती, नकबजनी, आम्र्स एक्ट, गुमशुदगी, बाल व महिला संबंधित अपराध, बलात्कार आदि में कमी आई, कुल मिलाकर कहा जाये तो जिला पुलिस ने एसपी के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय कार्य किया। एसपी की एक और खासियत साल भर में नजर आई कि वे स्वयं हर गंभीर मामले की जांच की मानीटरिगं करते है। लगातार बैठके लेकर अपराधों में रोकथाम के निर्देश देते है।
साल 2025 में आई अपराधो में 35 प्रतिशत की कमी
साल 2025 में एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले अपराधों का ग्राफ घटाने में सफलता अर्जित की। अनेक गंभीर अपराध घटे जिनमें लूट में 44 प्रतिशत, नकबजनी में 43 प्रतिशत, चोरी में 45 प्रतिशत, बलात्कार में 22 प्रतिशत, अपहरण में 23 प्रतिशत, बलवा में 20 प्रतिशत, खयानत में 50 प्रतिशत, आगजनी में 29 प्रतिशत, शीलभंग में 59 प्रतिशत अन्य भादवि, बीएनएस अपराधों में 49 प्रतिशत, की कमी दर्ज की गई।
फर्जी इनकम टैक्स रेड व गोली कांड में मिली बड़ी सफलता
धमतरी रत्नाबाँधा रोड मे एक पैथालॉजिस्ट डाक्टर के घर हुए फर्जी आईटी रेड की चर्चा धमतरी सहित प्रदेश भर में रही. काफी मेहनत के बाद आखिऱकार पुलिस ने मामले में सफलता अर्जित की 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं रायपुर रोड स्थित बरडिय़ा ज्वेलर्स में लूट का प्रयास और गोलीकांड के आरोपियो को पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही। आखिरकार पलिस ने इस चुनौती में सफलता प्राप्त की और तीन आरोपियों को गिफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।
हत्या के मामलो में रहा उत्कृष्ट रिकार्ड
एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में धमतरी पुलिस का हत्या जैसे गंभीर अपराध के निराकरण में काफी उत्कृष्ट रिकार्ड रहा है। अधिकांश हत्या के अपराध में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें कई अंधे कत्ल की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझाई है। साथ ही चाकुबाजी की घटनाओं में कमी लाई है। आम्र्स एक्ट के तहत लगातार जांच कार्रवाई भी पुलिस ने की है।
नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार
धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के साथ ही गांजा की बिक्री और तस्करी भी रोकी जा रही है। वहीं हिरोईन, चिट्टा के फैलते जाल पर भी गंभीरता पूर्वक कार्रवाई हो रही है। धमतरी जिले के साथ ही अन्य जिलो में भी लिंक खंगाल कर कार्रवाई की जा चुकी है।
सुगम-सुरक्षित यातायात रही प्राथमिकता
एसपी सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन मे यातायात शाखा द्वारा बेहतर यातायात हेतु हर सम्भव प्रयास किया गया.सड़क दुर्घनाओ व उनमे होने वाली मौतो मे कमी लाने कई अभियान चलाये गए. सड़क सुरक्षा माह सहित कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम हुए जिनसे लोगो, छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. लोगो को समझाईश दी गई. नशेड़ी वाहन चालको का वाहन जब्त कर न्यायलय मे प्रकरण पेश किया गया. वाहनो की जांच कर चालानी कार्यवाही की गई. जिससे यातायात व्यवस्था मे सुधार आया.
नक्सल मुक्त हुआ जिला
एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में धमतरी जिले में एक बड़ी उपलब्धि नक्सल मामले में मिली। जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। अब नगरी, सिहावा क्षेत्र में दुरस्थ वनाचंल क्षेत्रो में भी गोलियों की गूंज की जगह विकास की ध्वनि सुनाई देगी। इसके पूर्व एसपी के मार्गदर्शन में नक्सल आपरेशन बेहतर तरीके से संचालित किया गया। आखिरकार सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिससे जिला नक्सल मुक्त घोषित हुआ।
साल भर के भीतर जिला पुलिस ने हासिल की कई उपलब्धि
: – जिले मे खुला सायबर थाना अब सायबर क्राइम की बेहतर तरीके से हो पायेगी जाँच
: – बरडिय़ा ज्वैलर्स में हुई गोली कांड एवं डकैती कांड के आरोपियों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफतार किया गया.
: – अन्नपूर्णा ढाबा तिहरा हत्याकांड में – कुछ ही घंटों में किया गया मामले खुलासा, जिसमें 8 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
: – थाना कुरुद क्षेत्र के हत्या का खुलासा, ग्राम सेमरा बी के रोहित नाग के हत्या के मामले में – फरार सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
: – फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डॉक्टर राठौर रत्नाबांधा रोड के यहां छापेमारी में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कुल 13 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड महिला आरोपी भी किया गया गिरफ्तार।
: – नगरी क्षेत्र के ग्राम छिपली के मामूली सी विवाद में कन्हैया लाल नौरंग की पानेश नौरंग ने हत्या कर दी।
उक्त हत्या के मामलों का तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का किया पटाक्षेप।
: – सिहावा क्षेत्र में पत्नी से विवाद में भड़के आरोपी पति ने अपने सास की टंगिया मारकर हत्या कर दी,उक्त मामले में आरोपी दामाद की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया।
: – चौकी बिरेझर,थाना कुरूद क्षेत्र में मृतक अपने दोस्तों के साथ नवागांव महानदी किनारे पार्टी मना रहे थे उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर मृतक लोचन निषाद की हत्या के मामले में हत्या के 01 आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार।
: – थाना अर्जुनी के ग्राम भानपुरी में एक बुजुर्ग की हत्या एवं लूट कांड का हुआ खुलासा- कुल 8 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
: – थाना केरेगांव क्षेत्र के ग्राम माकड़दोना में प्रेम प्रसंग के संदेह में हुए हुई हत्या के मामले में आरोपी ससुर और दामाद को किया गया तत्काल गिरफ्तार।
: – थाना सिटी कोतवाली के क्षेत्र के भटगांव चौक गोकुलपुर में हुई आपसी रंजिश में हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
: – डकैती एवं लूट के मामलों में प्रभावी कार्यवाही,थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोटियाडीह में हुए बड़ी लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा-6 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 20 लाख रूपये बरामद।
: – सिटी कोतवाली क्षेत्र के नहर नाका के पास मोबाइल एवं अन्य सामान लूट करने के मामले में दो आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
: – थाना सिटी कोतवाली में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया गया भंडाफोड़ – मामले में कुल 17 मोटरसाइकिल बरामद एवं 3 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
: – जि़ले के मंदिरों में श्रृंखलाबद्ध चोरी का खुलासा किया गया,4 आरोपी गिरफ्तार, सत प्रतिशत पूरा माल बरामद।
: – थाना नगरी क्षेत्र के लाईन पारा नगरी में हुई चोरी के मामलों में 2.65 लाख रूपये का माल बरामद,भक्ति कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई थी, जिसका मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
: – किसानों के हित में त्वरित कार्यवाही किया गया जिसमें मगरलोड थाना एवं साइबर टीम द्वारा चोरी हुई कृषि ट्रॉलियाँ बरामद 10.30 लाख रूपये का माल जब्त – 3 आरोपी गिरफ्तार।
: – थाना अर्जुनी क्षेत्र के पुराने, क्लूलेस एवं अधिवर्षित मामलों के निराकरण में सफलता। भोयना गोदाम के सेप्टिक टैंक से मिले 6-7 वर्ष पुराने कंकाल प्रकरण – गुत्थी सुलझाते हुए सौतेले पिता की गिरफ्तारी।
: – जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर नक्सली डम्प बरामद करने में धमतरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
: – आईजी रायपुर रेंज के निर्देशानुसार जनहित में ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में तीन बार विशेष अभियान चलाकर नशा विरोधी कार्यवाही की गई।
: – गुम मोबाइल वापसी अभियान- सैकड़ों की संख्या में मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए।
: – रोड सेफ्टी एवं हेल्मेट जागरूकता कार्यक्रम।
: – साइबर जागरूकता रथ का शुभारंभ।
: – गुड सेमेरिटन सम्मान, सड़क दुर्घटनाओं में मददगार नागरिकों को सम्मानित किया गया।


