Uncategorized

बठेना व भटगांव पर अम्बेडकर वार्ड ने एकतरफा जीत दर्ज कर बनी प्री-क्वार्टर फायनल में पहुंचने वाले 9वें टीम

भटगांव व विंध्यवासिनी वार्ड ने जीते एक-एक मुकाबले


धमतरी। धमतरी प्रीमियर लीग के 7 सीजन का आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट द्वारा मिशन मैदान में किया जा रहा है। जिसके तहत रोजाना कड़े मुकाबले हो रहे है। बुधवार को भी 4 मैच खेले गए।
पहला मैच सदर उत्तर वार्ड व विंध्यवासिनी वार्ड के मध्य खेले गए जिसमें सदर उत्तर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओव्हर में ही आलआउट हो गई। विंध्यवासिनी वार्ड ने 4.4 ओव्हर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 29 रन बना लिया और 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच भटगांव व दोनर के बीच हुआ। भटगांव ने फस्टइनिंग में 6 विकेट गवांकर 78 रन बनाए, वहीं दोनर 37 रन पर आलआउट हो गई। भटगांव ने 41 रनों के बड़े अंतराल से मैच जीता। तीसरा मैच अम्बेडकर वार्ड व बठेना वार्ड के बीच खेला गया। अम्बेडकर वार्ड ने 7 विकेट गवांकर 61 रन बनाए, दूसरी पारी में बठेना 9 विकेट खोकर 34 रन बना सकी। इस प्रकार एकतरफा मुकाबले में अम्बेडकर वार्ड ने 27 रनो से मैच जीता। अंतिम मुकाबला अम्बेडकर वार्ड व भटगांव के बीच हुआ। जहां 10 ओव्हर में अम्बेडकर वार्ड ने 6 विकेट पर 130 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भटगांव 8.4 ओव्हर में 49 रन में ही सिमट गई। इस प्रकार अम्बेडकर वार्ड ने इस सीजन की सबसे जीत 81 रनों की अंतर से हासिल की।
बता दे कि अम्बेडकर वार्ड प्री-क्वार्टर फायनल में पहुंचने वाले 9वें टीम बन गई। इसके पहले 8 टीमो ने प्री-क्वार्टर फायनल के क्वालीफाई कर लिया है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!