Uncategorized

महिम शुक्ला को कुरुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष


कुरुद। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के क्रम में कुरुद ब्लॉक को ऐसा नेतृत्व मिला है, जो विरासत, संघर्ष और युवाशक्ति का प्रतीक है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट व पीसीसी के निर्देश पर महिम शुक्ला को कुरुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर की उपस्थिति और मार्गदर्शन में की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। यह नियुक्ति केवल एक पदस्थापना नहीं, बल्कि कुरुद में कांग्रेस की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं और तीन पीढिय़ों से पार्टी से निष्ठावान परिवार को दिया गया सम्मान मानी जा रही है। महिम शुक्ला का सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन की कमान तक पहुंचा है। 2006 से एनएसयूआई के जरिए सक्रिय राजनीति में आए महिम ने जिला संयोजक रहते युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा। बाद में युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष और कुरुद यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष के रूप में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया। 2021 से वे विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और हाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। महिम का परिवार तीन पीढिय़ों से कांग्रेस का सिपाही रहा है। दादा और पिता के समय से ही कुरुद और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी का झंडा बुलंद रखने में परिवार की सक्रिय भूमिका रही है। इसी निष्ठा और निरंतर संघर्ष को देखते हुए पार्टी ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि संगठन में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे लाना पार्टी की प्राथमिकता है। महिम शुक्ला जैसे ऊर्जावान और अनुभवी युवा नेता के नेतृत्व में कुरुद ब्लॉक को नई मजबूती मिलेगी। महिम शुक्ला ने कहा कि पार्टी और जिला नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मेरा लक्ष्य है कि जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कुरुद ब्लॉक को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी चुनावों में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त दिलाई जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!