Uncategorized

जिला कांग्रेस के सभी ब्लॉकों में हुई अध्यक्षों की नियुक्ति वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ न्याय की इस लड़ाई में जनता का पक्ष मजबूती से उठाएंगे :- तारिणी चंद्राकर


धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन पश्चात प्रदेश के समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. जिसमें धमतरी जिला के सभी 09 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायकगण सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जहां कुकरेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश दुबे एवं धमतरी शहर 02 के योगेश शर्मा को पुन: जिम्मेदारी सौंप गई है. इसी प्रकार कुरुद महिम शुक्ला, भखारा होमेंद्र साहू, बेलर राजू सोम, नगरी अनवर रज़ा, मगरलोड विनीत बाफना एवं धमतरी शहर 01 गौतम वाधवानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिस पर जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सभी के सफल कार्यकाल और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ न्याय की इस लड़ाई में जनता का पक्ष मजबूती से उठाएंगे अनुभवी एवं ऊर्जावान साथियो के साथ बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस संगठन से मिले जिम्मेदारियां को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने वाले सभी पूर्व ब्लाक अध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक अम्बिका मरकाम, ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, आलोक जाधव,पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी हरमिंदर छाबड़ा, तपन चंद्राकर, भरत नाहर, होरीलाल साहू, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद साहू, आकाश गोलछा, डीहूराम साहू, कृष्णा मरकाम, उदित साहू, मनीषा साहू, गुंजा साहू, राकेश दीवान, मनजीत छाबड़ा, नरेश जसूजा, योगेश लाल, अमरदीप साहू, ब्रजेश जगताप, प्रकाश पवार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!