Uncategorized

रायपुर में आयोजित साहित्य उत्सव को लेकर धमतरी में हुई बैठक


धमतरी। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के अध्यक्ष शशांक शर्मा की उपस्थिति में धमतरी जिला हिन्दी साहित्य समिति के साहित्य भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य आगामी रायपुर साहित्य उत्सव जो कि 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाना है उसकी रूपरेखा तैयार करना, विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करना तथा जिले की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। शशांक शर्मा ने कहा कि यह उत्सव केवल एक आयोजन नहीं शब्दों, विचारों और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का ऐसा मंच है जहां साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, कथाकारों और पाठकों को संवाद और आत्ममंथन का अवसर मिलता है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि रायपुर साहित्य उत्सव में सहभागिता के लिए इच्छुक साहित्यकार, लेखक, शोधार्थी एवं साहित्य प्रेमी दिए गए पंजीकरण लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही सत्रों की संरचना, सहभागिता और संवाद की रूपरेखा तय की जाएगी। कवि विनोद कुमार शुक्ल पर केंद्रित कविता का पाठ अध्यक्ष डुमनलाल ध्रुव ने किया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सोनी, आकाश गिरी गोस्वामी, दीप शर्मा, नरेश चंद्र श्रोति, माझी अनंत, संजय जैन, मोहम्मद तारीख, डॉ. सरिता दोशी, कामिनी कौशिक, प्रतिमा दीवान, गीतांजलि साहू, प्रेम शंकर चौबे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!