Uncategorized

रामचरितमानस में जीवन की सच्चाई- पं. राजेश शर्मा


धमतरी। भगवान श्री राम करोड़ों हिंदुओं के आराध्य पुरुष के रूप में अपने दिव्य जीवन चरित्र के कारण पूजे जाते हैं जो कि रामचरितमानस के प्रत्येक चौपाई में समाया हुआ है, जिसमें जीवन के सारे समस्याओं की समग्र सच्चाई छिपी हुई है। वहीं भारत के अध्यात्म धर्म पताका को विश्व अटल पर स्थापित करने वाले युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि यदि प्रभु राम धार्मिक क्षेत्र में आराध्य के रूप में स्वीकार्य है तो स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म के साध्य के रूप में युगों युगों तक भारत की सांस्कृतिक विरासत का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उक्त बातें धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण द्वारा वार्ड में पांच दिवसीय आयोजित राम कथा महोत्सव मे उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सभी के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षदगण पिंटू यादव, कुलेश सोनी, सनत शर्मा कोमल सार्वा राजेश पांडे अजित खड़ेलवाल संतोष तिवारी गोलू दुबे राजा तिवारी राजा श्रीवास्तव सुभाष रजक गौरव शर्मा संतोष साहू सूरज सोनी छविन्द्र सोनी डाली सोनी गौरी शर्मा निर्मला तिवारी तुलेशवारी रजक रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!