Uncategorized

खमहरिया में विधायक निधि से नवनिर्मित झिरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण व मां कर्मा प्रतिमा की हुई स्थापना

यह भवन समाज की एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक है - ओंकार साहू


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम पंचायत खम्हरिया में नवनिर्मित झिरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाज की आस्था के प्रतीक मां कर्मा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विधायक ओंकार साहू ने कहा यह भवन समाज की एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक है। यह आने वाली पीढिय़ों के लिए शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस स्थान का उपयोग समाज के उत्थान के लिए करें। जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने अपने विचार रखते हुए कहा मां कर्मा की प्रतिमा की स्थापना हमारे समाज की आस्था और परंपराओं को और सुदृढ़ करेगी। यह भवन समाज के लोगों को एकजुट कर विकास की नई राह दिखाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं समाजजन को विधायक ओंकार साहू एवं कविता बाबर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर डा दयालाल साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू , प्रकृति जितेंद्र यादव , फागेश्वरी साहू राजेश साहू जनपद सदस्य , रवि कुमार ध्रुव, धनीराम सूर्यवंशी , रंजीत साहू , घनश्याम साहू , इंद्रजीत , वेदप्रकाश साहू साथ में कांग्रेस के कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!