Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का 24 को विमल टॉकीज में होगा प्रसारण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित हुए धमतरी के नेता

धमतरी:- भाजपा लगातार अनेक सेवा प्रकल्प को लेकर कार्यक्रम के लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ लेवल तक के लिए कार्य योजना बनाकर सेवा कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है। साथ ही साथ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी रिफॉर्म के विषय में प्रदेश स्तर पर कार्यशाला रखी गई जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता, मंत्री ,विधायक ,सांसद ऐसी सभी श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के अलावे जिले से अपेक्षित पांच लोगों की टोलियां बनाई गई इन सभी का प्रशिक्षण रखा गया जिसमें केंद्रीय नेतृत्व से चित्तौड़गढ़ के सांसद रहे व राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे सी पी जोशी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे जो कार्यशाला लिए।आत्मनिर्भर भारत के लिए भी प्रदेश स्तर से लेकर के मंडल स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी हुई है धमतरी जिले से जीएसटी रिफॉर्म के लिए कविंद्र जैन और आत्मनिर्भर भारत के लिए जिला टोली के रूप में महेंद्र पंडित ,राकेश साहू, चंद्रकला साहू ,शुभम यदु, उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम बना हुआ है जिसके लिए जिला स्तर, मंडल स्तर पर भी कार्यशाला रखी जाएगी इसके बाद सभी कार्यक्रम समयानुसार संपन्न करेंगे। प्रधानमंत्री की इसी अभियान से प्रेरित होकर शहर के प्रबुद्ध जनों के द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म इसी माह 24 तारीख को विमल टॉकीज में दिखाई जाएगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!