Uncategorized

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने मोदी सरकार चला रही कई योजनाएं- बीथिका विश्वास

जिला भाजपा नेत्री ने कहा महिला आरक्षण, महतारी वंदन, उज्जवला योजना सहित कई योजनाएं साबित होंगे महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर


धमतरी । भाजपा जिला मंत्री बीथिका विश्वास ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने मोदी सरकार सतत प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब महिलाओं के लिए लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना किसानों को खेती किसानी को लेकर सहूलियत प्रदान करने की मंशा से लाई गई है। ड्रोन का संचालन स्व.सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं करेंगी। इसके लिए जगह जगह महिला ड्रोन केंद्र खोले जाएंगे। इस योजना के तहत ड्रोन्स की मदद से फसलों को बचाने के लिए उर्वरकों, कीटनाशकों का छिड़काव और सर्वे का काम किया जाएगा। साथ ही इसकी मदद से खेतों में बीज भी डाला जा सकेगा। सरकार अगले तीन वर्षों के दौरान देश भर की महिला स्व.सहायता समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना में दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है। मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने कई योजनाएं चला रही है। जिनमें हाल ही में भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना चलाने का वादा किया है जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाया जायेगा। उज्वल्ला योजना महिलाओं को धुएं व बीमारियों से राहत पहुंचा रही है। आरक्षण बिल पास कराकर महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्रो में बढ़ाई जा रही है। बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ योजना महिलाओं व युवतियों को शिक्षित व अपराधों से बचाने में कारगर साबित हुई है। सुरक्षित मातृत्व आश्वसन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे कई योजनाओं से महिलाओं के हितों की रक्षा मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में अब राज्य की भाजपा सरकार भी आगे बढ़ रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य करती है। इसमें महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!