Uncategorized

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजपाई पार्षदों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने स्वतंत्रता आंदोलन में किया राष्ट्रभक्ति का संचार-: नरेंद्र रोहरा

राष्ट्रभक्ति की नेताजी की विचारधाराओं को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ा रहे हैं मोदी-: विजय मोटवानी
धमतरी । सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्थानीय सिहावा चौक में स्थित उनकी मूर्ति पर भाजपा के पार्षदों द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर मां भारती को आजादी दिलाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि सच्चे अर्थों में देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए सुभाष चंद्र बोस के दिए गए नर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने हर भारतवासी के मन में अंग्रेजों के प्रति विद्रोह का विगुल फूंक दिया और इसी का परिणाम रहा की हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद होकर आज विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं वही वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी तथा पार्षद ने कहा कि आज मां भारती को सच्चे राष्ट्रवाद की अति आवश्यकता है और यही पवित्र भावना को लेकर देश का प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी आगे बढ़ते हुए विश्व समुदाय को जी-20 सहित अनेक कार्य करते हुए मां भारती के गौरव गाथा को विश्व पटेल पर स्थापित कर रहे हैं। उक्त अवसर पर पार्षदगण पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा दीपेंद्र साहू विकास नंदा कुलेश सोनी धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम,उपस्थित होकर सुभाष चंद्र बोस जी के प्रति श्रद्धा सुमन तथा कृतज्ञता अर्पित की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!