Uncategorized

दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय मे आयोजित जिला अध्यक्षों की बैठक मे शामिल हुए शरद लोहाना


धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन 9 ए कोटला मार्ग नई दिल्ली में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षों की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में आहूत की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना सहित प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल इसके आलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, झारखण्ड के 170 कांग्रेस जिला अध्यक्ष बैठक मे उपस्थित हुए. बैठक मे प्रमुख रूप से बैठक में ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ कांग्रेस कमेटी सहित पूर्व में सम्पन्न धरना प्रदर्शन आंदोलन के सहित विभिन्न विषयो पर जानकारी ली गई साथ ही हर मोर्चे पर बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!