Uncategorized

भखारा पुलिस ने 3 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा,6,500 रूपये नगद व 52 पत्ती ताश जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
जिसकी सूचना पर भखारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 3 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 6,500 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई।
गिरफ्तार जुआरियो मे.गोविंद साहू, पिता कांतू साहू, 40 वर्ष, निवासी जोरातराई,थाना भखारा, रवि कोसले, पिता महेन्द्र कोसले, 19 वर्ष, निवासी गोबरा नवापारा, मनहरण, पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी, 33 वर्ष, निवासी खपरी, थाना कुरूदशामिल है.
जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!