Uncategorized

उपराष्ट्रपति पद पर सीपी राधा कृष्णन के विजयी होने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाई खुशी


धमतरी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने घड़ी चौक मे पिछड़ी जाति से संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति पद पर भाजपा व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी सीपी राधा कृष्णन के विजयी होने पर आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर भाजपाईयों ने खुशी मनाई। भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा कि भाजपा ने पंच से लेकर सरपंच मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्टपति तक पार्टी सभी वर्गो को सम्मान देते हुए सभी जाति व समाज का सम्मान रखा है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रभारी हेमराज सोनी ने बताया कि उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन जो की पिछड़ी जाति का नेतृव करते है। भाजपा के राष्टीय नेतृत्व ने पिछड़ी जाति के सम्मान करने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष सोनकर शहर अध्यक्ष दीपक देवांगन प्रदेश सदस्य शिव नरायण छाटा गंगा सिन्हा योगेश साहु नंदु लोधी राजू सोनकर सतीश कश्यप दिलीप पटेल संजय देवांगन मनीष शर्मा देवेश अग्रवाल विशाल रामख्याणी प्रितपाल आजमानी लक्की सिंह भागवत यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!