मैंस डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन, विजेता खिलाड़ी हुए पुरुस्कृत

धमतरी। रविवार को आमातलाब इंडोर बैडमिंटन हॉल में मैंस डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजक रितेश नाहर, हेमंत चक्रधारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ली थी, जिसमें सभी आयु वर्ग (सबसे कम उम्र 15 वर्ष गर्वित नाहर अधिकतम 55 वर्ष) ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजक रितेश नाहर जिन्होंने पहले भी इसी तरह अनेक सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई है, बताया कि कुल 13 मैच खेले गए जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उम्र और अनुभव की सभी सीमा पार कर जोरदार खेल का प्रदर्शन किया और इसी क्रम में तृतीय सोहन साहू, हेमंत चक्रधारी, द्वितीय नरेश यादव, शुभंकर और प्रथम अर्पण चिलाते, संभव सकलेचा रहे। सभी विजेताओं को क्रमश: 1001, 501, 301 व स्मृति चिन्ह उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दिया गया अंत में रितेश नाहर और हेमंत चक्रधारी ने सभी का आभार व्यक्त कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

