पं. राजेश शर्मा की अगुवाई में होने वाले आराध्य गरबा को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल

धमतरी। शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में शारदीय नवरात्र में गरबा की गूँज भक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ सुनाई देगी, जिसमें शहर के मां की साधना, आराधना, पूजा, अर्चना करने वाले सभी लोगों को एक साथ एक ही परिसर में लाने का पुनीत एवं धार्मिक प्रयास भी होगा। इस आयोजन का माध्यम बने आराध्या गरबा आयोजन समिति के प्रमुख सूत्रधार पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि नवरात्र में गरबा मां अम्बे की भक्ति का एक स्वरूप और प्रतीक है। लोगों में इस बात को लेकर उत्साह है कि गरबा की भक्ति से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने धार्मिक पहल हो रही है। इसकी प्रारंभिक तैयारी को आगे बढ़ाने के लिए अमर टॉकीज परिसर को आराध्या भक्ति स्थल का नाम देते हुए पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पंडित राजेश शर्मा ने तैयारी को आगे बढ़ाया।
गरबा शक्ति की उपासना का अप्रतिम माध्यम है – पं. राजेश शर्मा
संरक्षक पं. राजेश शर्मा ने कहा कि गरबा शक्ति की उपासना का अप्रतिम माध्यम है, ये बहुत पुरानी परंपरा भी है, शहर की गौरवशाली धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व की तरह आराध्या गरबा महोत्सव का यह आयोजन मिल का पत्थर साबित होगी। इसके लिए भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सुव्यवस्थित तथा संस्कारों से युक्त मंच देना हमारा पुनीत उद्देश्य है। ऐसे आयोजन में सभी शहरवासियों को जोड़कर भाग लेने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में प्रतिभागियों के साथ-साथ गरबा में भक्ति का लुत्फ उठाने वाले आगंतुकों के लिए दर्शक दीर्घा की व्यवस्था की गई है जिसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी वॉलिंटियर्स उपलब्ध रहेगें। वरिष्ठ सदस्य दिलीप राज सोनी ने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि पूर्व की तरह हमारे धार्मिक आयोजनों में लोगों का जो स्नेह, प्रेम आशीर्वाद, पंडित राजेश शर्मा को प्राप्त हुआ है वैसे ही इस आयोजन के माध्यम से हम सब शहर के धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता देंगे।
16 से 20 सितंबर तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
गरबा में भाग लेने वालों के लिए आयोजन समिति द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है जिसमें सुप्रसिद्ध गरबा आर्टिस्ट कृष्ण मकवाना के द्वारा मां गरबा में समाहित भक्ति के रहस्य को नृत्य के माध्यम से विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसका केंद्र बिंदुओं के साथ संगीत के चयन पर भी जोर देते हुए भक्ति के नए स्वरूप में गरबा की टिप्स भी दिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण राधाकृष्ण भवन में 16 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। जिसका समय प्रतिदिन, दोपहर 3.30 से शाम 6 बजे तक है।
भव्य आयोजन की जोर शोर से हो रही तैयारी

आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क सूत्र लोकेश डागा 97705 88888 और सूरज शर्मा 7000629764 है। आयोजन की तैयारी में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, आमापारा वार्ड के पूर्व पार्षद एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिंटू यादव, विकास शर्मा, बरखा शर्मा, प्राप्ति वासनी, प्राची सोनी, विशाखा शर्मा, रखी रायचूरा, श्वेता राठी, स्मिता गुप्ता, किरण रावत, कृतिका मूलवानी, सारिका रावत, लोकेश डागा, योगेश रायचूरा, दिलीप राज सोनी, योगेश गांधी, महेन्द्र खण्डेलवाल, सूरज शर्मा, नरेंद्र गोलछा, पीयूष राठौड़, विक्रांत शर्मा, सागर कौशिक, हर्ष अग्रवाल आदि जुटे हैं।


