ग्राम छिपली में किसानों की फसलों की सुरक्षा हेतु रेका-छोका के लिए राउत व्यवस्था

धमतरी। किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम छिपली की ग्राम व्यवस्था समिति की आवश्यक बैठक अविनाशी बाल मंडली भवन में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण परंपरा के अनुरूप रेका-छोका व्यवस्था के तहत राउत नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दीनू राम यादव एवं श्रवण कुमार यादव को बीड़ी-चोंगा एवं श्रीफल भेंट कर राउत के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राउत किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं ग्राम की पारंपरिक व्यवस्था के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, सरपंच श्रीमती लिकेश्वरी पोटाई, उपसरपंच घेवरचंद साहू, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष विनोद साहू, अविनाशी बाल मंडली अध्यक्ष डोमार सिंह नवरंग, ग्राम सभा अध्यक्ष त्रिभुवन बिसेन, पूर्व सरपंच संत नेताम, कृषि समिति अध्यक्ष कर्ण कोषरे, अविनाशी उपाध्यक्ष गजेंद्र नाग सहित रूपराय सेन, सुरेश कौर, टिकेश नवरंग, लोकनाथ देव, गोपाल यादव, मन्नूलाल साहू, तिहारु बंजारे, दिलीप सोम, केशु टंडन, कमलेश कोषरे, पन्नालाल साहू, संतु टंडन, पंचगण, ग्रामीण पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

