Uncategorized

तीन महीने मे 10 बार हुई पीडी नाले की सफाई फिर भी लग रहा पॉलीथीन, डिस्पोजल का ढेर

बार-बार अपील और जागरुकता अभियान के बाद भी नालियों में कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे लोग

बारिश के मौसम में स्वच्छता व जल भराव की समस्या से राहत दिलाने निगम के प्रयासो पर फिर रहा पानी

धमतरी। नगर निगम में जब से नई सत्ता का गठन हुआ है तब से स्वच्छता कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके तहत लगातार बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। वृहद अभियान चलाया जा रहा है। मेन पावर के साथ ही मशीनरी का उपयोग स्वच्छता हेतु किया जा रहा है। बावजूद इसके नालियों में कचरे का ढेर लग रहा है। ऐसी ही स्थिति पीडी नाला में नजर आ रही है।
बता दे कि विगत तीन महीनो में पीडी नाला की लगभग 10 बार निगम द्वारा सफाई कराई जा चुकी है। हर सफाई में बड़ी मात्रा में पॉलीथीन व डिस्पोजल कचरा निकला। वर्तमान में भी पीडी नाला पॉलीथीन डिस्पोजल से अटा पड़ा है। इससे स्पष्ट है कि लोग नालियों में कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे है। निगम द्वारा बार बार लोगो से स्वच्छता में सहयोग की अपील कर रही है। जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बाउजूद इसके लोग नालियों में कचरा फेंक रहे है। नतीजन सफाई के बाद भी नालियां जाम हो जाती है। निगम द्वारा बारिश के मौसम के पूर्व स्वच्छता व जल भराव की समस्या से राहत दिलाने वृहद प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता के लापरवाही के चलते इन प्रयासों पर पानी फिर रहा है।
कचरा कलेक्शन गाडिय़ो में नहीं दिया जा रहा है शत् प्रतिशत कचरा
निगम के स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने चर्चा के दौरान कहा कि निगम की कचरा कलेक्शन गाडिय़ां प्रत्येक घरो, दुकानों तक पहुंचती है। गीला, सूखा कचरा अलग-अलग करने अलग-अलग डस्टबीन वितरित किया गया है। लेकिन लोग स्वच्छता के प्रति जागरुकता का परिचय नहीं दे रहे है। जिस प्रकार नालियों में कचरा का ढेर लग रहा है। पॉलीथीन प्लास्टिक से नालियां अटी पड़ी है उससे स्पष्ट है कि कचरा कलेक्शन गाडिय़ो में लोग शत् प्रतिशत कचरा नहीं दे रहे है। स्वच्छता को दिनचर्या में उतारे और नालियो में कचरा फेंकने से बचे।
पुन: अपील : स्वच्छता में दे सहयोग, अन्यथा होगी निगम द्वारा कार्रवाई – निलेश लुनिया

निगम के स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने एक बार फिर आम जनता से स्वच्छता में सहयोग देने की अपील की है। श्री लुनिया ने कहा डस्टबीन मेंं कचरा कलेक्ट कर रखे और निगम के कचरा कलेक्शन गाडिय़ो में ही कचरा डाले। विशेषकर पॉलीथीन, डिस्पोजल जैसे प्लास्टिक कचरे नालियो में बिल्कुल न डाले, इससे नालियो जाम होती है। और निकासी बेहतर न होने से गंदगी बढ़ती है। साथ ही बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या का कारण भी बनता है। कई बार लोगो से नालियो में कचरा न डालने की अपील की गई है अब ऐसा करते पाये जाने पर निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!