Uncategorized

धमतरी में एनएसयूआई का वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का संकल्प

जिले में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में वोट चोरी विरोधी पोस्टकार्ड अभियान लगातार व्यापक रूप लेता जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीजी कॉलेज कुरूद में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड भरकर राष्ट्रपति के नाम भेजे, और ईमानदार लोकतंत्र की मांग को लेकर एकजुट आवाज़ उठाई।संत घासीदास महाविद्यालय कुरूद के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पोस्टकार्ड अभियान में शामिल हुए और राष्ट्रपति से वोट चोरी की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा राहुल गांधी ने पटना में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान साफ कहा कि महादेवपुरा की सीट चोरी भाजपा के लिए एटम बम साबित हुई है, लेकिन अब हाइड्रोजन बम का सच सामने लाया जाएगा। यह हाइड्रोजन बम पूरे देश को बताएगा कि भाजपा द्वारा किस तरह लोकतंत्र के साथ गहरा धोखा कर सत्ता हथियाई गई।इस अभियान के जरिये एनएसयूआई ने चुनाव आयोग से मांगी पारदर्शिताछात्र-छात्राओं ने चुनाव आयोग से तत्काल डिजिटल वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की।उन्होंने आगे कहा कि यह सवाल केवल युवाओं का नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का है।अगर सब कुछ पारदर्शी है तो डिजिटल वोटर लिस्ट को छुपाने की क्या वजह है?सांसद अभियान व आगे की रणनीति जिले के समस्त महाविद्यालयों में यह अभियान जारी रहेगा और 5000 से अधिक पोस्टकार्ड राष्ट्रपति के नाम भेजे जाएंगे।एनएसयूआई का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक लोकतंत्र की ताकत सुरक्षित नहीं होती और युवाओं के मताधिकार का पूरी तरह संरक्षण नहीं हो जाता जोश, एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज़ के साथ एनएसयूआई ने यह भी घोषणा की कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।इस अभियान में राजा देवांगन के साथ योगिराज चंद्राकर ,योगेश निर्मलकर ,सुदीप सिन्हा ,सूरज सिम्हा,यश चंद्राकर ,जागेन्द्र साहू ,सुनील सिन्हा ,नविन साहू ,हार्दिक साहू ,समीर मानिकपुरी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!