Uncategorized

महापौर की उपस्थिति मे पीएम आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का भवन अनुज्ञा वितरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है- रामू रोहरा

नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों की भवन अनुज्ञा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशिल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा, विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर के करकमलों से लाभार्थियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्यगण एवं पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संकल्प का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे समय पर भवन निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि शीघ्र ही अपने सपनों का घर पा सकें।एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा एवं विजय मोटवानी ने कहा कि निगम का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवास से वंचित न रहे। उन्होंने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हितग्राहियों को हर संभव सहयोग देने हेतु निर्देशित किया।कार्यक्रम में उपस्थित एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों ने योजना की पारदर्शिता और सुचारु क्रियान्वयन की सराहना की। निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि आगे भी पात्र हितग्राहियों को समय पर स्वीकृति एवं भवन अनुज्ञा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर निगम के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य भी शामिल रहे, जिनमें पिंटू यादव, हिमानी साहू, तल्लीनपुरी गोस्वामी, नम्रता पवार, आशा लोधी, चन्द्रभागा साहू, हेमन्त बंजारे, अनिता अग्रवाल, भारती साहू, अज्जू देशलहरे, संजय देवांगन, संतोष सोनकर, गजेंद्र कवर, प्रकाश सिन्हा, छोटू वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!