Uncategorized

बैद्यनाथ धाम कांवर यात्रियों का निगम पार्षदों द्वारा सम्मान कर दी गई विदाई

धर्म व्यक्ति को जोड़ना सीखना है इससे समाज को मिलती है मजबूती -:विजय मोटवानी

*धमतरी-:* भगवान शंकर की साधना आराधना एवं पूजा का पवित्र महीना सावन में ज्योतिर्लिंग में जल चढ़कर मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है इसी मनोभाव के साथ देशभर में सावन के प्रथम दिवस से कांवड़ यात्रा का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है जिसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं इसी तारतम्य में रुद्रा सेवा समिति सुभाष नगर वार्ड के कांवरियों का जत्था अध्यक्ष केवल साहू जी के नेतृत्व में बोल बम की यात्रा बाबा बैजनाथ धाम एवं मथुरा वृंदावन से खाटू श्याम होते के लिए प्रस्थान किया तो उनका पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ धर्ममय वातावरण नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी तथा जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा तिलक वंदन करते हुए श्रीफल भेंट कर स्वागत व सम्मान कर सफल यात्रा के लिए भगवान भोले भंडारी से प्रार्थना की इस अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा कि धर्म एवं समाज हम सबको एक दूसरे से जोड़ना सीखना है और यही वर्तमान में सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए आवश्यकता के रूप में हम सब आत्मसात करते हुए इस पवित्र महीने की भक्ति एवं शक्ति की सार्थकता को प्राप्त कर सनातन के लिए योगदान दे। यही कोई भी धार्मिक यात्रा का पवित्र एवं पुनीत उद्देश्य होता है । यात्रा में शामिल जनो में उत्तम साहू, भूपेंद्र साहू ,अनिल निर्मलकर ,संतोष साहू, गौतम साहू ,रमेश साहू ,राजू साहू, प्रकाश यादव, अशोक साहू, दिलीप सोनकर, विजय वैष्णव एवं बोल बम यात्री शामिल हुए । *बोल बम हर हर महादेव*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!