अवैधानिक धान व्यापार पर सख्त कार्यवाही, 65 कट्टा धान जप्त

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित एवं पात्र किसानों तक सीमित रखने हेतु लगातार सघन निरीक्षण एवं कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को कृषि उपज मंडी समिति, धमतरी के मंडी निरीक्षण दल द्वारा अवैधानिक धान व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही की गई।निरीक्षण के दौरान अब्दुल सुलेमान, ग्राम तिर्रा द्वारा मंडी अधिनियम के उल्लंघन में खरीदी गई 38 कट्टा धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया।इसी प्रकार नारायण सिन्हा ग्राम अरौद (डुबान) द्वारा हाट बाजार से अवैध रूप से खरीदी गई 27 कट्टा धान को भी जप्त किया गया।इस प्रकार कुल 65 कट्टा धान की जप्ती की कार्यवाही की गई है। संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी तथा केवल पात्र किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिचौलियों, अवैध व्यापार एवं नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।