Uncategorized

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने 3500 सापों का जीवन बचाने वाले सूर्यकांत साहू को किया सम्मानित

प्राणियों की रक्षा करना सराहनीय कार्य-कलेक्टर

धमतरी,  कलेक्टर नम्रता गांधी ने  सर्प मित्र  सूर्यकांत साहू को प्रमाण पत्र और स्नैक स्टिक प्रदाय कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेजुबान प्राणियों की रक्षा करना सराहनीय कार्य है, इसके लिये श्री साहू की कलेक्टर ने प्रशंसा भी की। श्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि उन्हें सांप पकड़ने में रूचि है। उन्होंने लोगों को जब सर्प को पकड़कर मारते देखा तो उनके मन में विचार आया कि इन असहाय प्राणियों की रक्षा करना प्रकृति संतुलन की दृष्टि से जरूरी है। इसके बाद उन्होंने दृढ़ निश्चिय किया कि जैव विविधता एवं सांपों के प्रजाति को बचाने हरसंभव कोशिश करेंगे। श्री साहू बताते हैं कि लोगों के घरों में घुसे सांप की जानकारी मिलते ही वे उसे पकड़कर वनों में छोड़ देते हैं। वे वर्ष 2008 से लगातार रूद्री और रूद्री से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में जाकर काफी जहरीले सर्प पकड़ने का निःशुल्क कार्य किया। उन्होंने अब तक विषैले सर्प जैसे करैत, नाग, रसैल, वाईपर तथा गैर विषैले सर्प असोड़िया, डोड़िया, अहराज, अजगर इत्यादि प्रजाति के कुल 3500 सांपों को पकड़कर बरारी, खिरकीटोला व सोरम के जंगलों में छोड़े हैं। सर्पों के संरक्षण व व्यवस्थापन कार्य की वजह से उन्हें सर्प मित्र भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!