Uncategorized

नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के प्रयासो से दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने नहीं लगाने पड़े जिले के चक्कर

नगरी में हुआ शिविर का आयोजन, 52 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, 10 छड़ी, 2 एम.आर. किट, 2 वॉकर, 1 यू.डी.आई.डी. कार्ड किया गया प्रदान


नगरी। वो दिन अब लद गए जब दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए जिले का चक्कर लगाना पड़ता था,अब लोगो के सहयोग से चुने हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने नगर के दिव्यांग जनों की सुध ली और उनके लिए नगर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का परिणाम यह रहा कि 52 दिव्यांग जनों को तत्काल प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया और दिव्यांगो की समस्याओं का निराकरण मौके पर हो गया। ज्ञात हो कि नगर पंचायत नगरी में 25 जून को सामुदायिक भवन रंगमंच के पास वार्ड क्र. 12 में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग जिला धमतरी के अधिकारी एवं डॉक्टरो के द्वारा दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र एवं सामग्री वितरण किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा सांसद प्रतिनिधि कमल डागा वरिष्ठ कांग्रेसी भानेन्द्र ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली भाजपा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पार्षदगण राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिक्की गुप्ता, नरेश कुमार पटेल, विनिता कोठारी, चेलेश्वरी साहू, जयंती साहू, अलका किरण, डागेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव, यशकरण पटेल, शंकर लाल देव, हरीश साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रीति दुर्गम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशंवत वर्मा उपअभियंता प्रमेश कुमार ध्रुव एवं समाज कल्याण विभाग जिला-धमतरी, जिला चिकित्सालय धमतरी के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें नगर पंचायत नगरी एवं नगरी ब्लॉक के दिव्यांगजनों ने शिविर में उपस्थित होकर योजना लाभ लिये। शिविर मे कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 52 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण बनाकर दिया गया, 10 नग छड़ी प्रदाय किया गया, 2 नग एम.आर. किट, एवं वॉकर 2 नग प्रदाय किया गया, 1 यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए आवेदन किया गया था जिसको शिविर में तत्काल यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाकर दिया गया है। शिविर की खासियत यह रही कि शिविर स्थल में ही जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण तत्काल बनाकर दिया गया इसके लिए पूर्व में नगरी ब्लॉक के दिव्यांगजनों को जिला-धमतरी जाना पड़ता था। जिससे उनकों बहुत की परेशानियों का सामना करना पड़़ता था नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के निर्देशन एवं नगरी एसडीएम के प्रयास से शिविर का बहुत ही सफल आयोजन रहा। उपस्थित जनों ने इस शिविर की सार्थकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष व पार्षदों की कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!