Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का महिला मोर्चा द्वारा किया गया स्वागत

महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ममता साहू के नेतृत्व में राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कार्य करेगा। डॉ. ममता साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। महिला मोर्चा की ओर से डॉ. ममता साहू को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में जिलाध्यक्ष अनीता यादव बिथिका विश्वास निगम सभापति कौशल्या देवांगन महामंत्री प्रियंका सिन्हा कविता यादव संगीता जगताब रुकमणी सोनकर पुजा कुंजाम आशा लोधी धनेश्वरी साहू अनिता ध्रुव मोनिका देवांगन हिमानी साहू अनिता अग्रवाल विभा चंद्राकर ज्योति साहू रितिका यादव सुशीला तिवारी पवित्रा दीवान नीलू रजक डॉली सोनी अंकिता मिश्रा एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रही ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!