Uncategorized

मन की बात हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाती है – रंजना साहू

मन की बात का 132 वां संस्करण का किया गया श्रवण

मन की बात हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाती है – रंजना साहू

मन की बात का 132 वां संस्करण का किया गया श्रवण

धमतरी -: मन की बात का 132 वां संस्करण आज प्रसारित हुआ,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश के नागरिकों से अपने विचार साझा किए,इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने धमतरी के स्वामी विवेकानंद वार्ड में मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण किया,श्रीमती साहू ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और आम नागरिकों की असाधारण कहानियों से जुड़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के शब्दों से हमें अपने राष्ट्र की संस्कृति, परंपरा, नवाचार और जनभागीदारी की ताकत का एहसास होता है। हर बार यह कार्यक्रम सुनकर गर्व होता है कि हम ऐसे महान और प्रगतिशील भारत के नागरिक हैं। मन की बात हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाती है। प्रधानमंत्री जी ने आजनके संवाद में बताया की कैसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का देश के कोने कोने में लाभ नागरिक ले रहे हैं,जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है,यह चुनौती पूर्ण समय है,जो इसमें राजनीति कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए,एक पेड़ माँ के नाम ली मुहिम ने बताया की जब किसी कार्य को लेकर जनभागीदारी होती है तो वो मुहिम अपार सफलता प्राप्त करती है उसका उदाहरण है की पर्यावरण संरक्षण की भावना आज देश के नागरिकों के मन में बस गई है,प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से जल संरक्षण को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और यह समय जल संरक्षण के संकल्प को दोहराने का है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में ‘जल संचय अभियान’ ने देशभर में लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 100 दिन से भी कम समय में आने वाला है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। उन्होंने बताया कि जब देश के युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो इससे देश को बहुत बड़ी मदद मिलती है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच बन चुका है। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया लक्ष्मण गौतम, पूर्व पार्षद सुशीला तिवारी, विजय रामरख्यानी, देवेश अग्रवाल, उमेश शाह, विशाल रामरख्यानी, वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र मिश्रा , विद्याधर दीवान, राजेश त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, पूजा रामरख्यानी, प्रीति रामरख्यानी, प्रिया रामरख्यानी, काशवी रामरख्यानी, नील जगयासी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!