Uncategorized

महापौर रामू रोहरा कल पेश करेंगे अपने कार्यकाल का दूसरा निगम बजट,विकास और मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी और आय क़े स्रोतो को बढ़ाने पर केंद्रित होगा बजट

सामान्य सभा की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर होंगी चर्चा, लगाए गए हैँ 56 प्रश्न

नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल के का दूसरा आम बजट कल सोमवार को पेश किया जाएगा इस बजट बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी पता चला है कि इस बजट बैठक में सामान्य सभा होगी जिसमें 56 प्रश्न उत्तर लगाए गए है पार्षदों द्वारा शहर विकास को लेकर अपना राय दिया जायेगा. ज्ञात हो कि धमतरी नगर निगम में 27 भाजपा 8 कांग्रेस पांच निर्दलीय पार्षद हैं महत्वपूर्ण बात यह भी कहीं जा रही है कि पिछले वर्ष हुए बजट के कई कार्य अभी भी अधूरे हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार इस बार लगभग 50 लाख लाभ का बजट महापौर द्वारा पेश किया जायेगा.पूर्व बजट मे प्रस्तावित कार्यों जो कि पुरे नहीं हुए है उनमे से अधिकांश कार्यों को पुनः बजट मे शामिल कर इस साल पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा. बजट कई ऐसे कार्य भी शामिल हो सकते हैँ जिनकी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है. बजट,विकास और मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी और आय क़े स्रोतो को बढ़ाने पर केंद्रित होगा.
*राष्ट्रगान से होंगी शुरुआत,पहले एक घंटे होंगी प्रश्नोत्तरी*

मिली जानकारी क़े अनुसार सुबह 11 बजे राष्ट्रगान क़े साथ सभा की शुरुआत होंगी. फिर एक घंटा प्रश्नोत्तरी होंगी. जिसके लिए लॉटरी निकाली गई जिसमे पहला प्रश्न कांग्रेसी महिला पार्षद रामेश्वरी कोसरे पूछेंगी. वैसे तो 50 से अधिक प्रश्न लगाए गए है लेकिन मात्र एक घंटे क़े समय क़े कारण सभी सवालों क़े जवाब सदन मे देना पाना हार्दिक बार की तरह इस बार भी सम्भव नहीं होगा.

*जनहित, विकास और भ्रष्टाचार क़े मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी मे है विपक्ष*

विपक्षी पार्षद सामान्य सभा मे जनहित विकास और भ्रष्टाचार क़े मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी मे है. विपक्ष रणनीति बनाकर महापौर और सत्तापक्ष पर तीखा प्रहार करेगी. माना जा रहा है कि सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार होंगी. तीखी नोकझोंक के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन होगा. चर्चा है कि विपक्ष अनोखे अंदाज मे भी विरोध दर्ज करा सकते हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!