Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 30 जून को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन किया जाएगा राशि का अंतरण

धमतरी 28 जून 2023/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आगामी 30 जून को दोपहर 12 बजे चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाईन के माध्यम से किश्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल हितग्राहियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति मे कलेक्टोरेट में धमतरी जिले के हितग्राही मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने उक्त कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ किश्त का भुगतान मुख्यमंत्री के जारी करने के तुरंत बाद सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत के अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों को कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!