एक सदी से जगदीश मंदिर में अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी की परम्पर जारी, 10 को होगा वितरण

धमतरी। जगदीश मंदिर में एक सदी से गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट प्रसादी वितरण की परम्परा जारी है।
इस बार 10 नवम्बर मंगलवार को महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में की जाएगी। दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की विशेष पूजा अर्चना पं. बालकृष्ण महाराज एवं पं. गौरव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न करने के पश्चात महाभोग समर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण हेतु आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस वर्ष एहितियात के तौर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं टिफिन व्यवस्था शुरू रहेगी। जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण नटवरलाल वल्लभदास गांधी ने बताया कि सनातन परंपरा में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट प्रसादी का वितरण एक धार्मिक आस्था और श्रद्धा की मान्यता के साथ है। इसे ही आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अनेक प्रकार की सेवाओं को शहर की जनता के लिए समर्पित करने हेतु व्यवस्था का विस्तार किया है।