Uncategorized

वह सफलता ही क्या ,जब मंजिल आपकी कदम ना चूमें-वीरेंद्र कुमार

गुगुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी के विदाई समारोह का आयोजन

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त करते हुए इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट भानु प्रतापपुर जिला कांकेर के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर वीरेंद्र कुमार गजबीए ने कहा कि आप सब देश के भविष्य हो ,देश का भार आप सब की कंधों पर होगा, आप में से ही कोई मंत्री ,कलेक्टर, डॉक्टर ,टीचर बनेगा ,कोई सीमा का रक्षक बनेगा। आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, वह फलीभूत हो ,ऐसी ईश्वर से मेरी प्रार्थना है। आप सब सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम करें और आगे बढ़े, आपकी सफलता निश्चित है,वह सफलता ही क्या, जब मंजिल आपकी कदम ना चूमें।
सभा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती धामिन देवांगन ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विजय लक्ष्मी गंजीर ने कहा खूब पढ़ाई करो, संस्कारवान बनो , अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो।
छात्र-छात्राओं के लिए भाषण कविता अनेकों मनोरंजक खेल एवं डांस का आयोजन किया गया। छात्र हेमंत गजेंद्र के राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीत के साथ डांस को खूब सराहा गया। कुमारी भार्गवी शांडिल्य, कुमारी भूमिका, कुमारी लिशा, दुलेश कुमार साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिट्ठी उठाना, गुब्बारा फुलाना एवं फोड़ना, पिरामिड बनाना, बोतल को गोले से बाहर निकालना एवं रखना, एकल डांस आदि में प्रदर्शन करते हुए विजेता बने।
बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा हमारा तुम्हारा, झामीन साहू के इस गीत ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। टामेश्वरी कंवर ने भी अपने गीतों से खूब तालियां बटोरी। अभिषेक जुर्री, मिथलेश साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, खोमेश्वरी साहू, कुसुम लता सिन्हा, ओमीन साहू, गुनीता साहू, ने भी संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्था के प्रधान पाठक भारत लाल साहू ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कुमारी भावना ध्रुव, कुमारी रितिका सिन्हा, कुमारी निशा निर्मलकर ने मिलकर मंच संचालन किया। इस प्रकार उल्लास पूर्वक विदाई समारोह संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!