Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव का आयोजन

धमतरी-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को धमतरी में महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे) धमतरी में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जिले की महिलाओं, स्व-सहायता समूहों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि मुख्य मंत्री विष्णु देव साय बस्तर से धमतरी जिले की महिलाओं के साथ द्विमार्गीय संवाद करेंगे। इस संवाद के माध्यम से महिलाएं अपनी उपलब्धियों, अनुभवों तथा शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ को साझा कर सकेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विशेषकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। जिला प्रशासन धमतरी ने जिले की सभी महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला शक्ति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!