देमार-तरसीवा सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, विधायक ओंकार साहू की मेहनत लाई रंग

धमतरी। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए धमतरी विधायक ओंकार साहू ने देमार-तरसीवा मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दिलाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से खराब और संकरी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मार्ग चौड़ा होने से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण का लाभ केवल तरसीवा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देमार, तेलीनसत्ती, भोथीपार, रावा, कुर्रा, बागतराई, मोखा, मड़ाईभाठा, कोर्रा, इर्रा, गातापार, रामपुर, हंचलपुर सहित आसपास के अनेक गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक ओंकार साहू लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हैं और जनता की हर छोटी-बड़ी मांग को गंभीरता से लेकर उसे पूरा कराने में जुटे हुए हैं। विधायक ने कहा कि वे समय-समय पर सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के भारती चंद्रहास साहू (जनपद सदस्य), योगेश मारकंडे (जनपद सदस्य), गुरुगोपाल गोस्वामी, गोपालन पटेल, नीलमणि साहू, धर्मेंद्र पटेल, दामोदर पुरी गोस्वामी, राघुवीर रामटेके सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया।

