Uncategorized

एचडीएफसी बैंक में धोखाधडी के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर हुआ हैदराबाद से गिरफ्तार, कुरुद पुलिस एवं सायबर टीम ने की संयुक्त कार्यवाही

8 मई को आवेदक पीयुष राठौर शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक शााखा कुरूद द्वारा रिपोर्ट किया गया कि एचडीएफसी बैंक कुरूद शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकांत टेनेटी एंव उसके सहयोगी तेजेन्द्र साहू द्वारा मिलकर बैंक के संपत्ति का दुर्पयोग बैंक एवं बैंक के खाता धारको के खाते से कुल 1,84,04151रूपये
(एक करोड चौरासी लाख चार हजार एक सौ इनकावन रूपये) को धोखाधड़ी कर आहरण करने के संबंध में आवेदन पर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना कुरूद में धारा 406, 409,420,467, 468,120 (बी) भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया था।जिस पर थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारी एवं सायबर सेल अधिकारी कर्मचारी की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना पर आरोपी श्रीकांत टेनेटी का हैदराबाद होने की सूचना पर श्रीकांत टेनेटी को अभिरक्षा में साथ लेकर धमतरी वापस आये जो पूछताछ दौरान एचडीएफसी बैंक ग्राहको का पैसा आहरण, फंड ट्रांसफर के माध्यम से बिना सहमति के अपने सहयोगी तेजेन्द्र साहू के साथ मिलकर ग्राहको के खातों का पैसा आहरण, फंड ट्रांसफर, आनलाईन एवं चेक के माध्यम से निकाल कर आपस में बाटना एवं धोखाधडी से प्राप्त रकम में आरोपी श्रीकांत टेनेटी द्वारा रायपुर मोवा में प्लाट खरीदना एवं स्वयं के खाते में 1,20,000 रू बचत होना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है एवं अन्य आरोपी तेजेन्द्र साहू का पता तलाश किया जा रहा है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रभारी निरीक्षक अरूण साहू, उनि. ईश्वर लाल साकार, प्रआर. राजेश चन्द्राकर आरक्षक मानक लाल साहू एवं सायबर सेल टीम से निरीक्षक सन्नी दुबे,दीपक साहू, युवराज ठाकुर कमल जोशी,योगेश ध्रुव, धीरज डड़सेना का आरोपी पतासाजी एवं गिरफ्तारी में भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!