Uncategorized

खरेंगा में विवादास्पद नाली हटाई गई,जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन के निर्देश पर हुई कार्रवाई


धमतरी। खरेंगा ग्राम खरेंगा में लंबे समय से विवाद का कारण बनी नाली को आखिरकार हटा दिया गया। यह कार्रवाई जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के निर्देश पर की गई। नाली को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त नाली के निर्माण को लेकर ग्रामवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। ग्रामीणों का कहना था कि नाली का निर्माण नियमों के विपरीत किया गया था, जिससे आवागमन में बाधा और तनाव उत्पन्न हो रहा था। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।निर्देश मिलते ही पंचायत एवं प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर विवादास्पद नाली को तोडऩे की कार्रवाई की। नाली हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का अवैध या विवाद उत्पन्न करने वाला निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना सीधे जनप्रतिनिधियों या प्रशासन को देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!