नाले में गिरा 10 वर्षीय बालक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
आक्रोशित वार्डवासियों ने किया था चक्काजाम, तलाश में निगम व स्थानीय लोगो से भी लिया जा रहा सहयोग
शहर के भर्रीपारा-सोरिद वार्ड की घटना, ड्रील मशीन से तोड़ा गया पाईप फिर भी नहीं मिला बच्चा, तलाश जारी

धमतरी। शहर के भर्रीपारा-सोरिद वार्ड में रविवार शाम करीब 5:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेलते-खेलते एक 10 वर्षीय बालक नाले में गिर गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी जुट गए और बच्चे की तलाश शुरू की गई। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार भर्रीपारा-सोरिद वार्ड निवासी लक्ष साहू, कक्षा दूसरी का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। इसके बाद से बालक का पता नहीं चल पाया है। वार्डवासियों की मांग व खतरे को देखते हुए निगम द्वारा ड्रील मशीन के माध्यम से पुलिया तोड़कर बच्चें की तलाश शुरु की गई, इसके पश्चात बच्चें के परिजन व वार्डवासी आक्रोशित हो गए व रात्रि लगभग 8 बजे अम्बेडकर चौक के पास चक्काजाम किया गया। वार्डवासियों का कहना था कि घटना की सूचना तत्काल निगम को देने के बाद भी खोज का प्रयास घंटो बाद शुरु किया गया।
बता दे कि निगम के तलाश अभियान से बच्चा नहीं मिल पाने के बाद अब एसडीआरएफ टीम की मद्द ली जा रही है। टीम द्वारा पुलिया के आगे तक बच्चें की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्य में निगम प्रशासन व स्थानीय लोगो द्वारा सहयोग किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्चें की तलाश पूरी नहीं हो पाई थी। परिजनों और वार्डवासियों ने आसपास तलाश की। आशंका जताई जा रही है कि पानी के तेज बहाव के कारण बालक नाले के पाइप के अंदर फंस गया हो। इसी को लेकर वार्डवासियों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि बच्चा पाइप के अंदर फंसा है तो उसे बाहर निकालने के लिए पाइप को तोड़कर तत्काल तलाशी अभियान चलाया जाना चाहिए। जिस पर यह प्रयास भी किया गया लेकिन इसके बाद भी बच्चें की जानकारी नहीं लग पाई थी।
”निगम की तलाशी अभियान के बाद अब एसडीआरएफ द्वारा बच्चें की तलाश की जा रही है जिसमें निगम प्रशासन व स्थानीय लोगो द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। ÓÓ
पीसी सार्वा
उपायुक्त नगर निगम धमतरी