Uncategorized

एफआईआर की मांग को लेकर कोतवाली थाने के सामने जुटे मसीही समाज के लोग

टिकरापारा क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर हिन्दू संगठनो व मसीही समाज के बीच उत्पन्न हुई विवाद की स्थिति


धमतरी। रविवार को शहर के टिकरापारा क्षेत्र में प्रार्थना सभा में कुछ हिन्दूओंं की मौजूदगी के मुद्दे पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई जो हंगामे में तब्दील हो गई। काफी देर तक हिन्दू संगठन व मसीही समाज, भीम आर्मी में माहौल गरमाया रहा। घंटो बाद पुलिस व प्रशासन की समझाईश के बाद भीड़ शांत हुई, लेकिन इसके बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ।
इसके पश्चात मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और हंगामा करने का आरोप लगाकर संबंधित लोगो पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर घंटो थानों के बाहर डटे रहे। वहीं हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और वे भी मतान्तरण व धर्मान्तरण के आरोप लगाए। इसके पश्चात पुलिस के सामने एक बार फिर माहौल को शांत कराने की चुनौती रही। बता दे कि हिन्दू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में हिन्दूओं का धर्मान्तरण व मतान्तरण कराया जाता है। पूर्व में बैठक में यह स्पष्ट किया गया था कि प्रार्थना सभा में केवल ईसाईयों का प्रवेश रहेगा, प्रार्थना सभा केवल ईसाईयो के लिए है बाउजूद इसके सभा में हिन्दूओं को शामिल किया जा रहा है। वहीं मसीही समाज का आरोप है कि प्रार्थना सभा में जबरन कुछ संगठन द्वारा घुसकर वाद-विवाद व हंगामा करने के साथ अब मारपीट भी किया जा रहा है। आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रार्थना सभा में किसी प्रकार का धर्मान्तरण नहीं किया जा रहा है। प्रार्थना सभा में के प्रभु ईशु की आराधना और कल्याण की कामना की जाती है। लगातार बढ़ते हंगामे व मारपीट की घटनाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!