Uncategorized

राम जानकी समिति कुरूद में शुरु की गरबा तैयारी

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । नवरात्र में राम जानकी समिति द्वारा गरबा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा। 9 दिन तक उत्साह व उमंग के साथ गरबा नृत्य से मां की आराधना की जाती है। रामजानकी महिला गरबा महोत्सव जो चंद्राकर भवन के प्रांगण में आयोजित होती है उसकी तैयारी भी शुरु हो गयी है। संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर की धर्मपत्नि प्रतिभा चंद्राकर है। गरबा का प्रशिक्षण 25 सितंबर से प्रारंभ है जिसका पंजीयन विभिन्न स्थानों से किया जा रहा है। इस वर्ष सुप्रसिद्ध ट्रेनर रायपुर से सालगी गर्ग एवं भजन नायक शामिल होंगे। अध्यक्ष नेहा चंद्राकर ने सक्रिय सदस्यों को जम्मेदारी भी सौंपी है। जिसमें नमिता चंद्राकर सुरेखा चंद्राकर पुष्पा चंद्राकर बरखा चंद्राकर नमिता चंद्राकर धानी चंद्राकर भारती साहू रजनी साहू अमृता देवांगन मीना साहू श्वेता अग्रवाल लक्ष्मी ढिवर रूपेश्वरी साहू अंजू साहू आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!