Uncategorized

अंडर 10 फुटबॉल टूर्नामेंट की विद्या कुंज स्कूल बनी विजेता

डी एफ सी क्लब धमतरी द्वारा आयोजित अंडर 10 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 7 सितंबर दिन रविवार को किया गया, जिसमें आठ स्कूल के बच्चों ने भाग लिया l पहला मैच विद्या कुंज स्कूल वर्सेस मॉडल स्कूल के बीच खेला गया, जो ड्रा हो गया l उसके बाद दूसरा मैच विद्या कुंज बी वर्सेस अजीज प्रेम जी स्कूल शंकरदाह के बीच खेला गया l विद्या कुंज स्कूल 1-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया l पहला सेमीफाइनल मैच विद्याकुंज ए वर्सेस विद्या कुंज बी के मध्य खेला गया l विद्याकुंज ए विजेता रहे l फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच विद्या कुंज ए वर्सेस मॉडल स्कूल धमतरी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-1 गोल कर मैच ड्रा किया l इसके बाद पेनल्टी शूटआउट किया गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने 10-10 सूट लिए l साथ ही दोनों टीम आठ आठ गोल किए l दोनों टीम के बीच कांटे का टक्कर रहा l दोनों के बीच मैच ड्रा हो गया l अंत में टास्क के माध्यम से विद्या कुंज स्कूल विजेता बने l फुटबॉल प्रतियोगिता के बाल खिलाड़ी के जबरदस्त प्रदर्शन पर शाला प्रबंधन समिति ,प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ ने उनके भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है l फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक फ्रांसीस सर एवं रामानंद साहू सर का विशेष योगदान रहा l

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!