Uncategorized

नौ दिवसीय अनुष्ठान क़े तहत पांच कुण्डीय यज्ञ मे दी गई पूर्णाहुति

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा 13 वृद्धजनों का किया गया सम्मान

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मुजगहन के धूनादास मंदिर प्रांगण में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान का पांच कुण्डीय यज्ञ द्वारा पूर्णाहुति कर समापन किया गया।
जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य शरीर और मन को परिष्कृत कर उसमें पवित्रता एवं शुद्धता लाना है।तप साधना से आत्मविश्वास एवं आत्मबल की वृद्धि होती है। गायत्री मंत्र की साधना बहुत ही फलदायी एवं कल्याणकारी है। इस अवसर पर 24हजार गायत्री मंत्र की साधना करने वाले 12 साधकों का श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया। इसी क्रम में ग्राम मुजगहन के देव स्वरूप बड़े बुजुर्गो वृद्धजनों का सम्मान किया गया। जिसमें ग्राम पटेल भुवन लाल साहू, सांवतराम साहू,मयाराम नेताम, मोतीराम साहू
एवं रत्नाबांधा के परिजन को गायत्री मंत्र दुपट्टा एवं श्री फल भेंट किया गया।
। इसी क्रम में महिलाओं में श्रीमती कमला वर्मा,गंगा तिवारी,रामबाई साहू, रुक्मिणी धीवर, जानकी ध्रुव,जागेश्वरी सिन्हा,प्रेमिन सेन, एवं शिक्षिका तृप्ति रानी मण्डावी
को माता जी का प्रसाद साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।नौ कन्याओं का पूजा अर्चना कर नौ कन्या भोज कराया गया। सभी परिजनों के लिए भण्डारा का
आयोजन किया गया।यज्ञ संचालन डॉ पूनम साहू, धर्मेन्द्र साहू, शेष नारायण साहू एवं ओमप्रकाश नाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठ के संरक्षक धनवंतरी नाग, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, उपाध्यक्ष लालाराम साहू,पुनवाराम साहू,जनक नेताम, गोविन्द सिन्हा, हरिशंकर ध्रुव,बिशेलाल साहू,भानसिंग साहू, ईश्वर सेन, संतराम साहू,रुमेन्द सिन्हा, डा दिनेश नाग, महिला मण्डल से रजनगंगवंशी,डामिन नाग, चित्रलेखा सिन्हा, तेजेश्वरी साहू, चित्र रेखा साहू,टेमेश्वरी साहू, दीपिका साहू, प्रतिभा साहू, नीतेश
साहू, शंकर सिन्हा,हीरेश सिन्हा, होरी लाल सहित समस्त परिजनों एवं ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!