Uncategorized

राष्ट्रीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ,हुआ ध्वजारोहण

धमतरी- जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा भारत सरकार-सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर संघ कार्यालय में 29 जून को राष्ट्रीय सहकारी सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण संघ के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू के कर कमलो द्वारा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकृत अधिकारी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 6 जुलाई 2021 को पृथक से सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की। नवगठित मंत्रालय के प्रथम सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ने अल्पकालिक समय में सहकारिता क्षेत्र को जीवंत एवं सशक्त बनाने हेतु अनेक पहलें एवं ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत की। सहकारिता मंत्रालय के 6 जुलाई 2026 को 5 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक विभिन्न सहकारी संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, उन्होंने सहकारिता मंत्रालय के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!