विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में माँ शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में माँ शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ शीतला से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता के भी प्रमुख केंद्र होते हैं। माँ शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ शीतला की कृपा से यह पावन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा तथा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से मंदिर के संरक्षण एवं विकास में सक्रिय सहयोग करने का भी आग्रह किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में ओंकार साहू विधायक विधानसभा धमतरी , दिलीप सेन ,जनपद सदस्य, धमतरी ,श्रीमती उकेश्वरी फल्लेश कुमार साहू , पूर्व सरपंच मान. श्रीमती फूलवा लक्ष्मी नारायण साहू , पूर्व सरपंच मान. श्रीमती उषा बंशी लाल साहू पूर्व सरपंच अशोक गुप्ता , एस.डी.ओ. (मंडी बोर्ड) मोहन साहू , श्रवण अडिल, दशरथ लाल साहू, लक्ष्मण साहू , आदि उपस्थित रहे.

