Uncategorized

डाक्टरों का सम्मान कर जिला अस्पताल में मनाया गया डॉक्टर्स डे

निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ टीआर ध्रुव को दी गई भावभीनी विदाई


धमतरी। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ टीआर ध्रुव को भावभीनी विदाई दी गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में दैनिक चिकित्सकीय कार्यों के बाद ओपीडी भवन में समस्त स्टाफ ने मिलकर डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डाक्टरों का सम्मान किया।सेवा निवृत होने जा रहे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ टी आर ध्रुव की सेवाओं और सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अस्पताल से स्थानांतरित होकर अन्यत्र जा रहीं स्टाफ नर्स अनुराधा मेश्राम और लैब टेक्नीशियन अर्चना साहू को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अरुण टोंडर, वरिष्ठ डॉक्टर जे एस खालसा, डॉ एस वानखेड़े, डॉ आभा हिषीकर, समेत चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!