Uncategorized

1 करोड़ 48 लाख की स्वीकृति से पोटियाडीह से खरतुली तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं महापौर रामू रोहरा को जताया आभार


धमतरी। क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पोटियाडीह से खरतुली तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 48 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस स्वीकृति के साथ ही लंबे समय से ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को अब सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति और दिशा मिलेगी।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में बड़ा परिवर्तन आएगा।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!