Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल द्वारा एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 22 को,अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच कर दिया जाएगा परामर्श

 

धमतरी।समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 अगस्त,शनिवार को किया जा रहा है। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर ,हड्डी रोग,तंत्रिका रोग और हृदय रोग के अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के मशहूर अस्पताल आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुणालओस्तवाल, न्यूरोसर्जन डॉ अमित जैन, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अभिषेक त्रिपाठी और एंड़ोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ शिखा बुधवानी सेवाएं देंगी। डॉक्टर बुधवानी अनुभवी एंड़ोक्राइनोलॉजिस्ट हैं जो हार्मोन से संबंधित बीमारियों जैसे शुगर‌, थाइरॉयड एवं शरीर में विभिन्न हार्मोन के अनियमित स्राव संबंधी जटिलताओं की विशेषज्ञ हैं। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा बीपी,शुगर,hb1c, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, बीएमडी और न्यूरोपैथी टेस्ट जैसे परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। शिविर के प्रायोजक राजेश प्रजापति हैं। शिविर 22 अगस्त शनिवार को सिहावा चौक के पास नवीन स्थानक भवन में प्रातः 9 से 2 बजे तक होगा। शिविर का लाभ लेने के इच्छुक पूर्व पंजीयन के लिए अशोक पारख 9424238611,
दिलीप बड़जात्या 7999276707, धीरेंद्र नाहर 9827970700
विनोद चौरडिया 9827154698 से संपर्क कर सकते हैं।महावीर इंटरनेशनल ने नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!