Uncategorized

भखारा-भठेली नगर पंचायत की पीआईसी बैठक में सभी विकास, निर्माण टेंडर स्वीकृत

44 कार्यों की मिली मंजूरी, 15 वार्डों में होंगे आधारभूत कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से 15 वार्डों में होंगे आधारभूत कार्य

भखारा । विधायक अजय चंद्राकर के विशेष प्रयासों से भखारा नगर पंचायत क्षेत्र को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इस राशि से नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अपने पी आई सी की बैठक में किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सीसी टॉप, बाउंड्री वॉल, शेड निर्माण सहित अन्य आवश्यक जनहित कार्य इन कार्यों को नागरिकों की सुविधा और नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश के हर नगर और गांव में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो। विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से नगर पंचायत क्षेत्र को इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति मिलना पूरे नगर के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि इस राशि से सभी 15 वार्डों में आवश्यकतानुसार सीसी रोड, नाली, बाउंड्री वॉल एवं अन्य निर्माण कार्य सीक्रेट किया जा रहे हैं। इस स्वीकृति पर भखारा एवं भठेली के नगरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है। बैठक में सीएमओ संतोष विश्वकर्मा उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति गण हितेंद्र साहू,छबिलाल निर्मलकर,अंजू दीनानाथ साहू, भूपेश्वरी चक्र सुदर्शन चंदेल एवं विभिन्न विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!